रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। पिठोरिया थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपी इम्तियाज अंसारी को अदालत से राहत नहीं मिली। न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला पिठोरिया थाना कांड संख्या 20/2025 से जुड़ा है। आरोपी 14 फरवरी से न्यायिक हिरासत में है। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी 2025 की रात करीब 11:45 बजे वह अपने परिवार के साथ अधनिर्मित घर में सो रही थी। इसी दौरान उन्हें किसी के छूने का एहसास हुआ। अगले दिन इस मामले को लेकर मदनपुर में पंचायत बुलाई गई। आरोप है कि इस बैठक के दौरान एकराम अंसारी, इश्तियाक अंसारी और इम्तियाज अंसारी समेत अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता के परिवार पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.