गोड्डा, मई 20 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कौड़ीबहियार गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर पुलिस ने बजाया ढोल, चिपकाया इश्तेहारपुलिस की कार्रवाई मंगलवार को नगर थाना की पुलिस टीम ने ढोल नगाड़े के साथ गांव पहुंचकर आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया और उन्हें जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर राज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल कौड़ीबहियार गांव पहुंचा और विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत सभी नामजद आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाए गए।हिंसक झड़प का कारण साथ ही मुनादी कर यह घोषणा भी की गई कि यदि न...