मधेपुरा, दिसम्बर 22 -- आलमनगर। पुलिस ने सिंहार पंचायत के लक्ष्मीनियां गांव से मारपीट मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई दीपक कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से शनिवार की देर शाम लक्ष्मीनियां वार्ड चार के मो. मकसूद उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया। मारपीट मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी मो. जमील और मो. जैनुल को रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि गत 12 नवंबर को दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में केस दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...