मधुबनी, मार्च 25 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के चपराम गांव निवासी 25 वर्षीय शोभेन्द्र यादव, 30 वर्षीय नरेंद्र यादव तथा 45 वर्षीय विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी एएसआई सह केस अनुसंधानक विकाश कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से चपराम गांव से ही की। तीनों मारपीट के एक मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 206/25 का नामजद आरोपित है। यह जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...