मारपीट मामले का डीएसपी ने किया निरीक्षण
सीवान, अगस्त 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग में विगत 17 अगस्त को हुई मारपीट व एसटी-एससी मामले का शुक्रवार को डीएसपी अजय कुमार सिंह ने घटना का निरीक्षण किया। डीएसपी ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की, साथ ही घायल अमरजीत राम से मामले में पूछताछ की। बता दें कि 17 अगस्त की सुबह उसरी के आठ नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोगों द्वारा लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली - गलौज करने का प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से भी तीन महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मौके पर थाने के पुअनि पप्पू कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.