सीवान, फरवरी 17 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सकरी गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित सुरेन्द्र सिंह है। शनिवार को हुई मारपीट के मामले में निशांत कुमार गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...