मारपीट पर घायल करने का मढ़ा आरोप
भदोही, जून 16 -- चौरी। थाना क्षेत्र के जगनाथपुर गांव निवासी लक्ष्मण बनवासी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर पड़ोसी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप मढ़ा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। थाने में दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति आया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। जब पैसा देने से इनकार किया तो वह आग बबूला होकर मारपीट करने पर आमदा हो गया। देखते ही देखते मनबढ़ लाठी-डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव को पत्नी रेखा और पुत्र नंदू आए तो उन्हें भी मारपीट कर चोटिल कर दिया। ऐसे में पूरा पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.