सहारनपुर, जून 12 -- नागल। रेलवे रोड स्थित मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गांगनौली निवासी बिट्टू कुमार पुत्र सहीपाल ने बताया था कि नौ जून को जावेद पुत्र यामीन निवासी मीरपुर मोहनपुर, संदीप पुत्र जसबीर, जोगिंदर सैनी पुत्र श्यामलाल सैनी, लविश सैनी पुत्र विजेंद्र, जतिन और कुनाल निवासी पहाड़पुर अपने साथ कई लोगों को लेकर आए और दुकान में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने तोड़फोड़, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- मारपीट-तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...