वाराणसी, दिसम्बर 21 -- कछवांरोड। स्थानीय चौराहे के पास शनिवार रात जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। प्रकरण में मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों तरफ के 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई है। अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ मिश्रा एवं मोहन लाल यादव उर्फ बाउल के बीच जमीन विवाद है। इसे लेकर रात में जमकर मारपीट हुई थी। मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार को मोहन लाल यादव की तहरीर पर ठठरा गांव (कछवांरोड) निवासी अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, हृदय नारायण मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा, यज्ञ नारायण मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, प्रिंस कुमार मिश्रा, विपिन कुमार उपाध्याय, सुमित कुमार समेत आठ अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, लूटपाट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ मिश्रा...