मारपीट-छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तार को एसपी कार्यालय घेरा
बागपत, जून 5 -- बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी परिवार ने विपक्षियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा और वहां प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवसई की मांग की। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर घर की महिलाओं से मारपीट, छेड़छाड़ करते हुए कपडे तक फाड दिये। जब उन्होंने शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिर मौके से भाग गए। पीडित परिवार का आरोप है कि उन्होंने तभी बडौत कोतवाली पर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी सूरज कुमार राय ने पीड़ित परिवार को जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.