बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। घायलों ने इलाज कराने के बाद सम्बंधित थाने को तहरीर दी। पुलिस 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

घायल युवक की शिकायत पुरानी रंजिश में शुक्रवार को कुछ लोगों ने चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। फेफना थाना क्षेत्र के नगीना नगर (वैना) निवासी राहुल यादव ने पुलिस को बताया है कि जलालपुर से बाइक की सर्विसिंग कराने के बाद घर जा रहा था। इसी बीच आर्य नगर (वैना) निवासी प्रशांत उपाध्याय ने फोन कर शहर के एक मैरिज हाल के पास बुलाया। जब मै वहां पर पहुंचा तो प्रशांत के साथ ही सूरज यादव और सत्यम सिंह ने चाकू से हमला कर दिया। ...