जहानाबाद, मार्च 31 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटना हुई है। इन घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। एक घटना खोजपुरा गांव की है जहां गोतिया से मारपीट घटना हुई जिसमें रंजीत पासवान ,उनकी पत्नी कुसुम देवी और पुत्र विकास कुमार घायल हो गए। दूसरी घटना फतेहपुर गांव की है। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में महिला पुटूश देवी धायल हो गई। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रंजीत पासवान को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...