कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा। कोडरमा थाना में शुक्रवार की रात हुई एक मार-पीट के मामले में मामला दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी प्रदीप यादव की मां ने मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में अपने बेटे प्रदीप यादव पर कई लोगों द्वारा बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में संदीप यादव, गोलू, आनंद समेत अन्य लोग के नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...