औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के पठान टोली मुहल्ला निवासी अबू ताल्हा ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह अपने घर आए थे तभी पप्पू खां का पुत्र आर्यन और अन्य युवक बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। मना करने पर हाथापाई करने लगे। पिस्टल से उन पर वार किया गया जिससे वह घायल हो गए। उनके पास कंपनी के 60 हजार रुपए थे जो छीन लिए गए। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- हुमायूंपुर मारपीट-फायरिंग मामले में सात नामजद 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...