कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव में मारपीट की घटना को लेकर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बेहराडीह निवासी मुंशी यादव ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में मुंशी यादव ने आरोप लगाया है कि उपेंद्र यादव और सुरेंद्र यादव, दोनों के पिता छत्रु यादव सहित उनके अन्य परिजनों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि घटना के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई। साथ ही, कई बाहरी लोगों को बुलाकर उनके परिवार पर हमला किया गया। बताया गया है कि आपसी विवाद को लेकर यह मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मुंशी यादव के आवेदन के आधार पर उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.