सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- रीगा। थाना क्षेत्र के मारर गांव वार्ड चार निवासी महानाथ झा ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि वह बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। विगत दिनों घर आया था तो ग्रामीण आकाश कुमार, विकास कुमार, अमरकांत झा, शोभा कांत झा चारों मिलकर उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गया और उसके बाद मारपीट करना शुरू कर दिया। जब वें वहां पहुंचे तो सभी हरवे हथियार से लैस होकर उनके पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे। उनके पहुंचने पर उन्हें भी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसी बीच उनकी पत्नी आई तो उसके भी माथे पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...