उरई, फरवरी 11 -- कदौरा। एक ग्रामीण के द्वारा हांसा ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ़ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान व अन्य लोगों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना क्षेत्र ग्राम हांसा निवासी ग्रामीण मनोज कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर देकर हांसा प्रधान भूपेंद्र यादव व अन्य के खिलाफ़ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए गए जिस पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया वही थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि साइड न देने को लेकर विवाद मारपीट हुई थी जिस पर आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...