रायबरेली, मार्च 7 -- डीह,संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले दो लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। पहली घटना में क्षेत्र के कोनहा मजरे कस्बा डीह के रहने वाले अखिलेश पुत्र मालिक ने दो लोगों पर मारपीट कर घायल किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पूरे दुबे मजरे लोधवारी गांव के शिखर द्विवेदी पुत्र धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी ने भी गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामलों की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मारपीट की घटना में घायल हुए शिखर को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि मारपीट की घटनाओं की तहरीर मिली है। मामलों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.