भदोही, जून 24 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने गुदरीपुर एवं कसिदहां गांव में मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। गुदरीपुर गांव में पानी के रिसाव को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। राजधर यादव ने थाने में तहरीर देकर राजू यादव एवं उसके बेटों पर गाली-गलौज कर डंडे से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी तरह कसिदहां गांव में हुई मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी कमलदीप गौतम की तहरीर पर कैलाश एवं कलंदर के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...