आगरा, अप्रैल 21 -- शहर कोतवाली एवं ढोलना थाना क्षेत्र में हुईं मारपीट की घटनाओं में संबंधित थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पटियाली के नगला लक्ष्मन निवासी विजेंद्र पुत्र ऐजेंट सिंह ने बताया है कि उनकी बेटी की ससुरालकासगंज की दुर्गा कालोनी में गढ़ी तिराहा पर है। यहां उसकी बेटी को उसका देवर मोनू पुत्र विद्याराम परेशान करता है। गत दिवस वह अपनी बेटी के घर निमंत्रण लेकर आए। उनके सामने भी मोनू ने उनकी बेटी को परेशान किया, गाली गलौज कर घर से बाहर निकालने की धमकी दी। इसके बाद ही उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ढोलना थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में पवन कुमार पुत्र चोब सिंह निवासी करसरी ने बताया है कि गत 17 अप्रेल की रात नौ बजे गांव के ही आकाश, शीलेंद्र पुत्रगण भगवान सिंह, भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.