देवरिया, मार्च 11 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ित छात्रों की तहरीर पर दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।बरहज थाना क्षेत्र के जरार मानिक गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र धनंजय सिंह सोमवार को इंटर का मैथ पेपर का उपनगर स्थित एक निजी स्कूल से देकर घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दर्जनों युवकों ने उन पर बेलचा से उसके सर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर छात्र को इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने दानिश, आसिफ, चंदर समेत करीब 20 अज्ञात युवकों...