मिर्जापुर, फरवरी 11 -- मिर्जापुर ,संवाददाता। मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के टाड गांव में रास्ते के विवाद में मंगलवार की रात मारपीट हुई थी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई की है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि 40 वर्ष पुराने रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनेां पक्ष से पांच लोग जख्मी हुए थे। सभी का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया था। तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की रही है। जांच के बाद आगे की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.