रुडकी, मई 13 -- लक्सर। पीर के मेले पर चादर चढ़ाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर क्षेत्र के कुड़ी नेतवाला गांव निवासी सैय्याद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गांव में पीर का मेला चल रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बाहर के लोगों को बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- पीर मेले में आए परिवार पर चाकू और तमंचे से हमला, पांच घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...