हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में दयालपुर गांव निवासी सुरेश दास की पत्नी संजू देवी ने अपने ही पड़ोस के सात लोगों के खिलाफ बरांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता संजू देवी ने आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की शाम पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी लाठी, डंडा और हंसुआ लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर बचाव में पहुंचे उनके पति सुरेश दास और बेटी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। घटना के दौरान किसी तरह उनकी बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। वहीं शनिवार को पीड़िता द्वारा दि...