सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदपुर जंगल गांव में कटहल तोड़ने के विवाद को लेकर महिला व तीन युवतियों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर इस घटना की रिपोर्ट करीब सवा माह बाद दर्ज किया। इसमें पीड़िता ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले को एससी/एसटी सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली अर्चना पत्नी सुरजीत ने पुलिस को बताया कि बीते 12 मार्च की शाम 6 बजे के करीब वह खुशी, काजल और अनुष्का के साथ मजदूरी करके घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद को लेकर पंचायती में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज गांव के बाग के पास पहुंचने पर राजेश पाठक उर्फ मघउ पाठक पुत्र शीतला प्रसाद पाठक तथा जयनारायण पाण्डेय पुत्र कुंज बिहारी ने उन...