बलरामपुर, मई 5 -- बलरामपुर। पचपेड़वा थाने की पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर मारपीट, धमकी व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी पप्पू उर्फ तंजीब अहमद (25) निवासी ग्राम विशुनपुर टनटनवा थाना पचपेड़वा के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। यह भी पढ़ें- धारा 401 के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक अमित चौरसि...