संभल, फरवरी 13 -- संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा में मंगलवार रात धर्मवीर के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट में घायल ग्रामीण का पुलिस ने मेडिकल कराया, और पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि राजवीर, जितेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...