शामली, जनवरी 6 -- मारपीट करने के मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बराला कुकरहेडी निवासी मुस्तफा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। आरोप है कि तभी कंवर व उसका पुत्र सोनू उसके साथ गाली-गलौज की। इसके अलावा सोनू व जमालु ने उसके एवं उसकी मां जमीला तथा सास बिलकिस के साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...