मारपीट के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित आठ पर एफआईआर
जौनपुर, मई 19 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में नाली के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट और पथराव हो गया। मामले में पुलिस ने भाजपा थानागद्दी मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोबरा ग्राम सभा निवासी मधु मिश्रा पुत्री कमलेश मिश्रा ने चंदवक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे नाली विवाद को लेकर उनके पटीदार गणेश मिश्रा, योगेश मिश्रा, उमेश, शुभम, सत्यम, शिवानंद, अभिषेक और युवराज निवासी गोबरा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- चेयरमैन पति समेत 10 लोगों पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों कमलेश मिश्रा, निर्मला, नीलू, नीतू, कृष्णकांत मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.