मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। मारपीट कर जख्मी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित अंजला मुर्तुजा को गिरफ्तार किया गया है। नगर थाने की पुलिस ने रविवार को इस्लामपुर बैंक रोड स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। नगर थाने के अपर थानेदार रविकांत दूबे ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर इस्लामपुर रोड के रहने वाले अफसर आजाद ने बीते सात अप्रैल को नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें जान से मारने की नीयत से हमला कर जख्मी करने और लूटपाट का आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.