महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुलहिया में जमीनी विवाद में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

घटना का विवरण पुलिस की शांतिभंग की कार्रवाई के क्रम में एसडीएम कोर्ट ने पूर्व प्रधान समेत तीन को जेल भेज दिया, वहीं दूसरे पक्ष के गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत तीन को सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप इस मामले में पीड़ित पक्ष के सतीश ने आरोप लगाया कि उसकी पैतृक जमीन में से पूर्व प्रधान और उसकी बहन द्वारा बैनामा के जरिए जमीन खरीदा था। विक्रय के अतिरिक्त शेष पैतृक जमीन पर वह चहारदिवारी बनाकर कब्जा किया हुआ है। आरोप है कि दूसरे पक्...