मारपीट के मामले में पूर्व चेयरमैन समेत 32 पर केस
भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। मारपीट, गाली-गलौच एवं वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पूर्व चेयरमैन घोसिया एबरार अहमद समेत पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ औराई थाने में केस दर्ज किया है। इसके कारण मोहल्ले में अफरा-तफरी का आलम रहा। औराई थाना क्षेत्र के सदर रोड घोसिया निवासी इंतेखाब आलम ने तहरीर दी। कहा कि वह 26 मई की रात करीब नौ बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। वहां से वापस आते समय कुछ मसलों पर नमाज पढ़ाने वाले हाफिज से बात कर रहे थे। तभी आरोपित हाफिज ने अपने चाचा को बुलाया लिया। बिना किसी बात के ही गालियां देना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- दीवार तोड़ने में सभासद सहित आठ पर मुकदमा इस बीच, करीब 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लात, घूंसा, लाठी, डंडे से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से भागकर घर में घुस कर जान बचाई। उसके बाद भाई के साथ थाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.