देवरिया, मई 15 -- देवरिया। शहर के मेहड़ा पुरवा में मार्च माह में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने एसपी के आदेश पर किया है।मोहल्ले की बच्ची देवी ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च को घर में घुसकर पड़ोसियों ने मारपीट की। इस मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो दिया, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर अब सुनीता देवी, रमावती देवी, श्रीकिशुन, मुन्ना, रामविशुन, पंकज, राहुल, रानी, गुड़िया के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- एसएसपी के हस्तक्षेप पर पूर्व प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...