जौनपुर, मई 23 -- महराजगंज। बरात में नाचने के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के प्यारेपुर विझवट गांव निवासी मेवालाल गौतम के घर 19 मई की रात बरात आई थी। बरात में नाचने को लेकर पड़ोसी गांव बहोरिकपुर गांव निवासी शुभांशु और दुर्लभ का घरातियों एवं बारातियों से विवाद हो गया। जिसे लेकर 20 मई की रात दोनों युवक मेवालाल के भतीजे राहुल से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बेहोशी की दशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । मामले में पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...