रुडकी, अप्रैल 11 -- लक्सर। दो भाइयों ने दूसरे पक्ष के दो भाइयों को लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट कर घायल घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रजबपुर गांव निवासी आदेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच अप्रैल को वह पशुओं का चारा डाल रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के सोनू उर्फ सुनील व मिंटू उर्फ सुधीर मौके पर आ गए और उन्होंने साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद उसके भाई राकेश के साथ भी मारपीट कर दी थी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील व सुधीर निवासी रजबपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...