मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से एफआईआर दर्ज
दरभंगा, मई 22 -- शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में मारपीट एवं लूटपाट के मामले में दोनों पक्षों से एफआईआर दर्ज कराई गई है। हीरा दास की पुत्री किरण कुमारी ने नौ लोगों को नामजद किया है। उसने बताया है कि रात में जोगी दास, देवनाथ दास, गणेश दास, जोगी दास की पत्नी सुनीता देवी, शिव देवी, अनीता देवी, संगीता देवी व कपली देवी ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर उनकी मां द्रौपदी देवी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मेघनाथ दास ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी मां को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घर में तोड़फोड़ एवं लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने एवं घर में आग लगाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष से सुनीता देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.