औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि विवाद की जड़ जमीन से जुड़ा मामला है, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश रंजन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नामजद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है, जिन पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.