हाथरस, जनवरी 4 -- पिछले दिनों मुरसान के गांव खेड़ा बरामई में दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रामप्रकाश पुत्र नथुआ निवासी खेड़ा बरामई ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 31 दिसंबर की शाम को उसके चाचा महावीर पुत्र जुगल किशोर दावत खाने गए थे । तभी वहां पर दामौ, महावीर व राकेश पुत्रगण गणेश लाल ने चाचा के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। ग्र्रामीणों ने बीच बचाव कर चाचा को बचाया। एक जनवरी की सुबह दामो, राकेश व महावीर पुत्रगण गणेशीलाल व कालू पुत्र महावीर, टिंकू पुत्र राकेश व होरीलाल पुत्र दामो अपने अपने हाथों में लाठी डंडा सरिया लिए आये और घर में घुस गए। लाठी डंडों के साथ मारपीट कर दी। पत्नी रेखा व भाई की पत्नी कुसमा व बुआ मीना व भाई सत्येंद्र के काफी गंभीर चोटे आई हैं। 112 नंबर पुलिस भी आ गई ।जो अपने ...