जहानाबाद, अप्रैल 2 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बारा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं। सदर थाने में एक तरफ से कुसुम देवी के आवेदन पर सात लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है तो दूसरे तरफ से संजू कुमारी के आवेदन पर एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। इस मामले में दोनों तरफ से आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.