मुरादाबाद, मई 1 -- कटघर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बीती 26 अप्रैल की रात हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी पहले मुकदमे के वादी समेत चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। इसी मारपीट के मामले में एक दिन पहले छह पर केस दर्ज किया गया था। थाना कटघर के कल्याणपुर निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर बैठा था। उसी समय गांव का प्रदीप अपने भाई सुमित, भांजे अभय और मां बबली के साथ घर में घुस आया और हमला कर अभिषेक और उसकी मां को घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते में घेरकर परिवार को पीटा, छह पर केस दर्ज सूचना पर पुलिस पहुंची तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.