कन्नौज, मई 14 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुंडवा बुजुर्ग में तकरीबन 10 दिनों पहले हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में ग्राम डुंडवा बुजुर्ग निवासी संजीदा बेगम पत्नी नसीम ने कोतवाली में दर्ज कराई की रिपोर्ट में कहा है कि तीन मई की शाम गांव के ही राजा पुत्र रासिद दरवाजे के सामने गंदगी फैलाने लगा। जब उसके पुत्र फरहान ने देखा व मना किया तभी राजा उसे गालियां देने लगा। जब पुत्र फरहान ने गाली देने से मना किया तो राजा के परिजन जीनत पुत्री राशिद, रोशनी पत्नी वसीम व वसीम पुत्र अंसार ने एक राय होकर फरहान पर लाठी डण्डो व लात घूंसो से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- दो माह पहले दो पक्षों में हुई मारपीट में रिपोर्ट जिससे फरहान के सिर व शरीर मे गम्भीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज क...