जौनपुर, दिसम्बर 23 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ऊद्पुर गेल्हवा गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि उक्त गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में कुल आठ लोग घायल हुए थे। जिनमें एक पक्ष से शोभावती की तहरीर पर पब्बर, बब्लू, अजय व सिंटू तथा दूसरे पक्ष से सुखराज की तहरीर पर अशोक, अनिल, सूरज, देवेश, खुशबू व सरिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...