इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- सैफई। बघुईया गांव में ट्रक चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम बघुईया निवासी देवेंद्र की तहरीर पर थाना में ट्रक चालक प्रवेश उर्फ बब्बू को जबरन साथ ले जाकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाईं और कार्रवाई आगे बढ़ाई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया आरोपित सुनील कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आशीष यादव कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा सामने आया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.