रुडकी, मार्च 19 -- खानपुर निवासी एक ग्रामीण को कुछ लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई मंसूर अली के मुताबिक खानपुर निवासी आदी भाटी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता परवेंद्र भाटी टायर कंपनी में ड्यूटी के बाद 17 मार्च की रात को घर लौट रहे थे। खानपुर में एक बैंक के पास पहले से घात लगाए बैठे निगम, शुभम, रोमित निवासीगण खानपुर और ऋतिक निवासी मिर्जापुर उर्फ मोहनावाला तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया।हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...