देवरिया, मई 25 -- देवरिया। शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले में सितंबर 2024 में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है।अबूबकर नगर के रहने वाली चंपा देवी का आरोप है कि बाइक को लेकर हुए विवाद के बाद 7 सितंबर 2024 को कुछ लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की और फायरिंग भी की। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कर्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय के दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सिद्धार्थ उर्फ पतरू, प्रिंस वर्मा, लालबाबू वर्मा, आदित्य वर्मा, केशव वर्मा, अर्जुन व कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...