इटावा औरैया, जून 23 -- बकेवर। सोमवार को एसडीओ बकेवर के निर्देश पर बकेवर बिजलीघर में तैनात संविदा कर्मी तीन लाइनमैन मोहसिन, हरिओम, पवन बिजौली के पास विशाल ढाबा के बिजली बिल के बकाया को लेकर काटे गए बिजली कनेक्शन को जबरन जोड़ लेने की सूचना पर चेक करने गए थे।साथ भी बिजली बिल की बकाया की उसी क्षेत्र में बसूली भी कर रहे थे। उनके साथ ढाबा संचालक व उनके दो अन्य साथियों ने मारपीट कर दी थी। आरोप है कि मोबाइल फोन व बिजली बकाया बसूली के रुपये भी ढाबा ने मारपीट में छीन लिए थे। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- नाराज बिजली संविदा लाइनमैनों ने बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन संविदा कर्मी लाईनमैन हरिओम के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने बिजौली के पास हाइवे किनारे स्थिति विशाल रुद्रा ढाबा के सत्यम, रोहित व एक अज्ञात...