कन्नौज, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार दिनों बाद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के संबंध में ग्राम सिंहपुर निवासी गोपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 30 मार्च को ग्राम झूसी नागर निवासी विवेक पुत्र मुन्नू, छुन्ना पुत्र नरेन्द्र, पुच्चू पुत्र उदय सिंह ने गाली गलौज करते हुए मारा पीटा। जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। बताया कि उसका मेडिकल परीक्षण हो चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...