गोरखपुर, फरवरी 28 -- भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला सत्यनगर निवासी रामसकल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, 26 फरवरी की शाम करीब तीन बजे वह जंगल डूंमरी नं. एक स्थित भट्टी पर गया था। इसी दौरान परकोला, अवधेश, पिंटू और सोखा ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा व पट्टे से हमला कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...