भदोही, फरवरी 24 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डेरवां में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सावित्री देवी पत्नी विनोद यादव ने थाने पर तहरीर दिया था। आरोप लगाया था कि पड़ोसियों ननकऊ यादव, सोनू यादव, यश यादव, देवदत्त तथा मनोज एवं सुरेन्द्र ने रविवार को करीब 11 बजे दिन में एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से लाठी, डंडे से वार किया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। पुलिस ने यश कुमार यादव, सोनू यादव, शेषधर यादव उर्फ ननकऊ तथा सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में ओम प्रकाश यादव, काशीनाथ यादव, आशुतोष कुमार, अवधेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.