देवरिया, अप्रैल 1 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दर्जन भर नामजद व 12 अज्ञात लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने पहले ही दूसरी पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें पुलिस कई लोगों को जेल भी भेज चुकी है। भटनी थाना क्षेत्र के धरमखोर गांव निवासी मंजू देवी और राजा ठाकुर के बीच जमीन विवाद को लेकर 22 जनवरी को मारपीट हुआ था। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के तहरीर पर छह लोगों के विरूद्ध के हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। वहीं पहले पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद मंजू देवी पत्नी सूर्यनारायण ने न्यायालय का शरण लिया और आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। मंजू का आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.